पिण्डवाड़ा/ राजस्थान ।

पिंडवाड़ा पत्रकार संस्था की बैठक निजी होटल में सम्पन्न, चार अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति

पिंडवाड़ा।
पिंडवाड़ा पत्रकार संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के एक निजी होटल में संस्था के संरक्षक भरत गर्ग एवं अध्यक्ष भोपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा चार मुख्य प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कोई भी सदस्य यदि लगातार तीन बैठकों में बिना कारण अनुपस्थित रहता है तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त कर दी जाएगी तथा पुनः जुड़ने के लिए सदस्यता शुल्क दोबारा देना होगा। इसके साथ ही संस्था में केवल पंजीकृत चैनल, समाचार पत्र एवं मैगजीन से जुड़े पत्रकारों को ही सदस्य माना जाएगा।

तीसरे प्रस्ताव के तहत आगामी बैठक में सभी सदस्य अपने-अपने समाचार पत्र, न्यूज कटिंग अथवा न्यूज क्लिप साथ लेकर आएंगे। वहीं यह भी तय किया गया कि संस्था की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह के सोमवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। इसके अलावा वर्ष में एक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी राय रखी गई।

बैठक में संस्था के सचिव राहुल रावल द्वारा आवश्यक आवेदन पत्र एवं जरूरी दस्तावेजों को लेकर जानकारी दी गई तथा सदस्यों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

बैठक में विक्रम राजपुरोहित एवं मदन सिंह की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी पत्रकार साथियों ने सामूहिक रूप से भोजन किया।

इस अवसर पर भरत गर्ग, भोपाल सिंह, साकेत गोयल, राहुल रावल, शौकिन खोकर, विक्रम राजपुरोहित, मुकेश पाल सिंह राव, प्रीत उपेन्द्र, भूपेन्द्र कुमार, महेंद्र गर्ग, हरमत सिंह, तरुण मीणा, मदन सिंह, पीराम राम, हिम्मत गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply