
पिण्डवाडा 12 जनवरी, भारत विकास परिषद पिण्ड्वाडा द्वारा मामाजी का थान, खाराफली, नीम की फली, भूराभाई कॉलोनी व परलाई के कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र(स्वेटर) वितरित किये गये.
भारत विकास परिषद शाखा पिण्ड्वाडा के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्य गत कई दशकों से किए जा रहे हैं जिसके तहत आदिवासी क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के वंचित विद्यार्थियों को प्रति वर्ष गर्म स्वेटर वितरण किया जाना भी शामिल है। इसी क्रम में अर्पण अभियान के अंतर्गत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय मामाजी का थान (पिंडवाड़ा) के 45, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीम की फली (आमली) के 35, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाराफली (आमली) के 67, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भूराभाई कॉलोनी(नया सानवाड़ा) के 9, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परलाई के 11, कुल 167 विधार्थियो को ऊनी वस्त्र (स्वेटर) वितरित किये गये. इस प्रकार परिषद् शाखा पिंडवाड़ा द्वारा इस वर्ष अब तक कुल 1034 स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में परिषद् के जसवन्त सिंह चौहान द्वारा स्वच्छता के प्रति विधार्थियों को जागरूक किया गया तथा परिषद के भेराराम कुम्हार द्वारा विधार्थियो को नियमित विधालय आने एंव गुरुजनो के मार्गदर्शन में नियमित शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया गया. स्वेटर पाकर विद्यार्थी बहुत खुश नजर आ रहे थे. कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पिंडवाड़ा सुरेश कुमार प्रजापत द्वारा इस नेक कार्य हेतु परिषद् की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी.
इस अवसर पर परिषद के शाखा अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल, संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी, भेराराम कुम्हार, जसवंत सिंह चौहान एंव विधालय के सहदेव गुर्जर, जितेंद्र कुमार टेलर, सालाराम हीरागर, रमेश कुमार, चंद्रबाला खराड़ी, रंजना पटेल, भंवरलाल पुरोहित, मुकेश शर्मा, लक्ष्मण सेन, नथाराम परमार आदि द्वारा उपस्थित होकर विशेष सहयोग किया गया.
