https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5254859350465984

पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

“राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “बदलता राजस्थान–बढ़ता राजस्थान” अभियान के तहत विकास रथ बुधवार को पिंण्डवाड़ा नगर पहुँचा, विधायक गरासिया ने गिनाई सरकार की उपलब्धियाँ
V24 न्यूज चैनल/ भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा
पिण्डवाड़ा – राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “बदलता राजस्थान–बढ़ता राजस्थान” अभियान के तहत विकास रथ बुधवार को पिंण्डवाड़ा नगर पहुँचा। इस अवसर पर विकास रथ के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाई गई।
विकास रथ के पिंण्डवाड़ा आगमन पर आबू विधायक समाराम गरासिया ने स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे आम नागरिक को सीधा लाभ मिला है।

साथ ही साथ स्थानीय विधायक समाराम गरासिया ने बताया कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के समग्र विकास को गति देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी निर्णय लिए हैं। विकास रथ के माध्यम से इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़, तहसीलदार शंकरलाल परिहार, बीडीओ नवलाराम,एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनाराम मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गहलोत,मण्डल महामंत्री रमेश चौहान, हितेश रावल,कैलाश रावल पूर्व पार्षद, हंसराम मेघवाल,कल्पेश सोनी, कमलेश राजपुरोहित,कमलेश गर्ग,रमेश गवारिया, सहित पालिका कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply