पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

गड़ीया से पिंण्डवाड़ा सड़क चौड़ाईकरण कार्य ठप,ग्रामीणों में बढ़ी नाराज़गी, जिला परिषद सदस्य रावल ने अनशन दी चेतावनी।

पिण्डवाड़ा – सडक चौड़ाईकरण कार्य ठप होने से नाराज
ज़िला परिषद सदस्य रतन देवी रावल ने उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड को ज्ञापन पत्र लिखकर कार्य तुरंत शुरू करवाने की मांग की है। मिली जानकारी अनुसार गड़ीया से पिण्डवाड़ा सड़क चौड़ाईकरण कार्य करीब दो माह से ठप होने से क्षेत्र वासियो मे है नाराज़गी,
गड़ीया से पिंडवाड़ा तक सड़क चौड़ाईकरण व पुनर्निर्माण कार्य पिछले दो महीनों से बंद होने पर क्षेत्र में रोष बढ़ता जा रहा है।
ज़िला परिषद सदस्य रतन देवी रावल ने उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड पिण्डवाड़ा को पत्र लिखकर कार्य को तुरंत प्रभाव से शुरू करवाने की मांग की है।


करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत यह सड़क 22 सितंबर को नवरात्रि के अवसर पर शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद पूरी तरह ठप हो गई। अधूरा पड़ा कंकरीट व बजरी दोपहिया वाहनों के लिए खतरा बन रहा है और कई लोग चोटिल भी हुए हैं।
यह मार्ग कई गाँवों से पिण्डवाड़ा आने-जाने वाले हजारों लोगों का मुख्य आवागमन मार्ग है, जिसके बंद होने से ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी परेशान हैं। रतन देवी रावल ने चेतावनी दी कि यदि कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो उन्हें अनशन पर बैठना पड़ेगा।

Share.
Leave A Reply