सिरोही , राजस्थान ।
सिरोही (चौथमल सूर्याल) : जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार अभिशंसा शिविर का किया अवलोकन स्काउट गाइड से जुड़ने से छात्र छात्राओं में अच्छे संस्कार का निर्माण होता है सिरोही राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा आयोजित जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार अभिशंसा शिविर स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही में आयोजित किया जा रहा है कि बुधवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव ने शिविर का अवलोकन किया ।

इस अवसर पर यादव ने कहा कि स्काउट गाइड से जुडने से छात्र छात्राओं में अच्छे संस्कार का निर्माण होता है और उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड की सेवाएँ हर क्षेत्र में सराहनीय देते है सीओ स्काउट एम आर वर्मा ने ज़िले में संचालित स्काउट गाइड गतिविधियों से अवगत कराया और कहा कि स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा वर्ष भर गतिविधियां आयोजित कर ज़िले के विभिन्न छात्र छात्राओं को राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में सम्मिलित करवाया गया है मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी का स्कार्फ मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया इस अवसर पर गणपतसिंह देवडा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार गर्ग श्रीमती शकुन्तला पाण्डे लीडर ट्रेनर गाइड जोधपुर बाबूलाल सैनी सचिव स्थानीय संग रेवदर तोलाराम फाचरिया स्काउटर राउमावि केर आदि उपस्थित थे

