
सिरोही, राजस्थान ।
कंबल पाकर छात्रों के खिले चेहरे।
भामाशाह जगदीश पुरोहित द्वारा छात्र-छात्राओं को कंबल वितरण,
कंबल पाकर छात्रों के खिले चेहरे ।
सिरोही। निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मे भामाशाह जगदीश पुरोहित नून की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड से राहत के लिए कक्षा पहली से पांचवी के छात्र छात्राओं को कंबल बाटे गये। यह सेवा कार्य उनके चेरिटैबल ट्रस्ट मानव आकांशा अधिकार अभियान ट्रस्ट के माध्यम से किया जा रहा है। कंबल वितरण के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय पाड़ीव के प्रधानाचार्य हितेश लुहार,महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पाड़ीव की संस्था प्रधान श्रीमती भावना, कोमल कवर, संजय कुमार प्रजापत,मंगलसिंह,
महिपालसिंह, विक्रम कुमार प्रजापत, लालचंद शर्मा व भामाशाह प्रतिनिधि राजुभाई सिलदर, ग्रामीणों मे पत्रकार मोहनलाल देशप्रेमी,समाजसेवी प्रताप प्रजापत, पुखराज पुरोहित,सुरेश प्रजापत,प्रगाराम पुरोहित,नारायण पुरोहित,प्रकाश घांची, जीतेन्द्र पुरोहित, प्रकाश माली, राहुल पुरोहित,जयंतीलाल हीरागर,भवरलाल रायगूर,दीपाराम माली, भवरलाल पुरोहित, सुरेश पुरोहित समेत दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

