
सिरोही, राजस्थान ।
मानव सेवा समिति, आबूरोड द्वारा विद्यार्थियो को स्वेटर वितरित
स्वेटर पाकर स्कूली बच्चो के चेहरे खिल उठे
आबूरोड। मानव सेवा समिति, आबूरोड द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, टी.एफ.आई, करोईफली, आबूरोड में कक्षा 1 से 5 एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय, टी.एफ.आई, करोईफली, आबूरोड आंगनवाडी केन्द्र में अध्ययरनत सभी विद्यार्थियों को सर्दी के बचाव के लिए स्वेटर, पाठ्य सामग्री, चॉकलेट एवं बिस्किट भेंट किये। सामग्री पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियो को सम्बोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष महेन्द्र मरडिया ने कहा कि दरिद्र की सेवा ही सच्चे अर्थो में ईश्वर की सेवा है। ग्रामीण क्षेत्र में निर्धन व वंचित विद्यार्थियों को सुविधा मुहैया करके उन्हे शिक्षित एवं संस्कारी बनाने के लिए हम प्रसासरत है। भानसिंह चौहान ने विद्यार्थियो के सामान्य ज्ञान की प्रशंसा की और अपने स्वास्थय व स्वच्छता के लिए सजग रहने की सीख दी। संस्था अध्यापक गजेन्द्र सिंह ने मानव सेवा समिति का निरन्तर विद्यालय में सहयोग बना रहे, इस हेतु सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। स्वेटर सामग्री वितरण कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष महेन्द्र मरडिया, सचिव अरूण सेन, भानसिंह चौहान, विवेक राजपुरोहित, बसन्त प्रजापत, मुकेश जैन, महेन्द्र सोनी, मनोहर सिंह चौहान सहित, संस्था अध्यापक गजेन्द्र सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन:

