पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

(रिपोर्ट के पी परिहार) ।

संविधान निर्माता को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित.
भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर साहब को उनकी 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर सेवा समिति व कांग्रेस कार्यकर्ता ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर मंडार कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष मफतलाल बुनकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन दलितो और शोषित पिछड़ों महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया उन्होंने हमेशा मजदूरों को महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया डॉ बाबासाहेब दलितों के मसीहा महान चिंतक समाज सुधारक कानून के ज्ञाता भी थे जिन्होंने इस देश का संविधान निर्माण कर आधुनिक भारत की नींव रखी थी इस अवसर पर उनके समर्थको बाबा साहेब अमर रहे जय भीम के नारे लगाकर उनका याद किया इस अवसर पर समाजसेवी आसू राम लूनिया सकुर खान भाटी मफाराम भील किशन लाल पंचाल जितेंद्र सिंह आजम खान मिस्त्री पिंटू राम मेघवाल विनोद गर्ग सूर्य सिंह परेश पंचाल बलवंत कुमार बुनकर जैसा राम मेघवाल हमीरा राम भील समेत दर्जन लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सदा सुमन श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें मो.8106512308

Share.
Leave A Reply