
सिरोही, राजस्थान ।
रिपोर्ट: सुनील सिंघानिया /
जावाल ग्राम पंचायत परिसर में CLG सदस्यों की बैठक आयोजित ।
थानाधिकारी अशोक सिंह व चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने बैठक ली।
क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदात, कानून व्यवस्था को मजबूत करने और रात्री गश्त बढ़ाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाएगी, और अगर कोई व्यक्ति गलत काम करेगा तो उसके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जायेगी व सजा दी जाएगी।
बैठक में मनोहर सिंह देवड़ा,देवाराम मेघवाल (जामोतरा), पुनीत भाई अग्रवाल, तुलसी भाई पुरोहित सहित अन्य CLG सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने क्षेत्रों की समस्याएँ, अतिक्रमण बढ़ने, रात में संदिग्ध गतिविधियों और चोरी रोकथाम को लेकर सुझाव दिए।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे अपराधों पर तेजी से कार्रवाई हो सके।
