पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

रिपोर्ट भूपेंद्र परमार ।

इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
(ई.एल.सी.) के तत्त्वाधान में राष्ट्रीय संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया ।

पिण्डवाड़ा – ब्लॉक के राजकीय विवेकानंद माॅडल स्कूल झाडोली में बुधवार को राष्ट्रीय संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के तत्त्वाधान में हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन ELC के अध्यक्ष कनिष्क मालवीय एवं उपाध्यक्ष मोक्षा सुथार ने किया।
दिन की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके उपरांत क्लब प्रभारी मुबारक हुसैन के नेतृत्व में मतदान प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसके तुरंत बाद उन्होंने ‘संविधान—क्या, क्यों और कैसे?’ विषय पर प्रारम्भिक व्याख्यान प्रस्तुत किया।
इसके पश्चात जिगर राजपुरोहित ने ‘लोकतंत्र’ विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया।
ELC सदस्यों ने निर्वाचन प्रणाली, SIR तथा मतदान नैतिकता पर प्रस्तुतियाँ दीं। ठीक 11 बजे विद्यालय समुदाय ने संविधान की भूमिका (Preamble) का सामूहिक वाचन किया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। मूल्यांकन ताराचन्द भार्गव, गंगा सिंह राठौड़ एवं मुकेश कुमार ने किया। परिणाम की घोषणा उप-प्रधानाचार्य राकेश कुमार सोलंकी ने की, जिसमें BLUE HOUSE ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाज़ी मारी।
इसके साथ ही सभी पात्र विद्यार्थियों का BLO के माध्यम से मतदाता पंजीकरण हेतु चिह्नीकरण भी सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मनोहर सिंह, हीरा लाल दहिया, खीम सिंह, भरत सिंह, नरसा राम, चेतन कुमार तथा प्राथमिक विद्यालय की चंचल रावल और सरोज बुनकर सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विद्यालय प्रशासन ने ELC टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, संविधानिक समझ और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करते हैं।

Share.
Leave A Reply