सिरोही, राजस्थान ।

तहसीलदार ने भाग संख्या 62 का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से ली जानकारी

पिण्डवाड़ा , राजस्थान ।
तहसीलदार शंकर परिहार ने सोमवार को भाग संख्या 62 के कैलाश नगर, अजारी क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की व्यवस्थाओं, मतदान सूची व अन्य प्रशासनिक प्रगति संबंधी मुद्दों पर ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी ली।

कई राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर चल रहा है। यह फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध है। ऑफलाइन में बीएलओ घर-घर जाकर डेटा कलेक्ट कर रहा है। वहीं, ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से चुनाव आयोग द्वारा मैनेज की जा रही है।

तहसीलदार शंकर परिहार अपने सक्रिय कार्यशैली और मैदानी निरीक्षण के लिए जाने जाते हैं। वे समय-समय पर गांवों में पहुंचकर जमीनी हालात समझते हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हैं।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्रवण रावल, अजारी के सक्रिय वार्ड पंच राकेश रावल, बीएलओ योगेश कुमार तथा राजाराम मौजूद रहे।

इस दौरान अशोक कुमार, राजेन्द्र कुमार, लुंम्बाराम, रमेश कुमार, यश रावल सहित कई लोग मौजूद रहे!

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें मो.8106512308

Share.
Leave A Reply