पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

महाराष्ट्र के पंढरपुर से पंजाब घुमान जाती संत नामदेव रथ एवं साईकिल यात्रा का जनापुर सर्किल पर नामदेव सेवा समिति के सानिध्य मे भव्य स्वागत किया।

पिण्डवाड़ा (भूपेन्द्र परमार) ,
संत श्री नामदेव महाराज की 755 वी जयंती के उपलक्ष में निकली देश की पहली आध्यात्मिक साईकिल एवं रथ यात्रा के पिण्डवाड़ा पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत, यह यात्रा 2 नवंबर के दिन पंढपुर महाराष्ट्र से घुमान पंजाब तक चरण पादुका रथ और साइकिल यात्रा मे करीबन 100 यात्रालुओ एवं भजन मंडली ने प्रस्थान कीया था जो महाराष्ट्र गुजरात होते हुए आज सुबह पिण्डवाड़ा पहुंची यहा जनापुर सर्किल पर नामदेव सेवा समिति के नेतृत्व में नामदेव छीपा समाज एवं संत नामदेव विठ्ठल भक्तो ने फुल माला से स्वागत कीया एवं संत नामदेव रथ के चरण पादुका की पूजा अर्चना की गई एवं वहा पहुचे रथ एवं साईकिल यात्रालुओ के अल्पाहार की व्यवस्था की गई। पिण्डवाड़ा जनापुर सर्किल पर श्री नामदेव रथ चरण पादुका की पूजा अर्चना कर देश मे शांति समानता एवं सामाजिक एकता की कामना की । संत शिरोमणि नामदेवजी महाराज की 755 वी जन्म जयंती निमीत श्री क्षेत्र पंढरपुर महाराष्ट्र से श्री क्षेत्र घुमान पंजाब तक कुल 5000 किलोमीटर की रथ एवं साईकिल यात्रा धर्म शांति समानता तथा भाईचारा जैसे संत विचारो के प्रचार एवं प्रसार हेतु आयोजित की गई है भागवत धर्म प्रचारक सुर्यकान्त भिसे ने बताया की 2 नवंबर कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन यात्रा प्रस्थान की गई थी।कार्तिक शुक्ल एकादशी निमित्त संत ज्ञानेश्वर महाराज ने भागवत धर्म की नीव रखी और संत तुकाराम महाराज इस धर्म के शिखर बने। संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज ने उत्तर भारत मे भागवत धर्म का प्रचार कीया और भागवत धर्म का ध्वज फहराया। जिनके सात्विक विचार पंजाब के सिखो को प्रभावित करते रहे। घुमान संत श्री नामदेव जी महाराज का भव्य दिव्य मंदिर बनवाया। भागवत धर्म प्रचार मंडल,राज्य पालखी सोहला पत्रकार संघ,नामदेव समाजोन्नती परिषद,और समस्त नामदेव शिम्पी समाज श्री विठ्ठल की भक्ति एवं शांति समानता और भाईचारा के प्रचार हेतु श्री क्षेत्र पंढरपुर से घुमान साईकिल एवं रथ यात्रा का आयोजन किया गया है इस यात्रा का शुभारम्भ 2022 मे कीया गया था जिसमे 100 साईकिल यात्री जुड़े संत नामदेव रथ एवं साईकिल यात्रा का यह चौथा वर्ष है महाराष्ट्र एवं कर्नाटक के साईकिल यात्रियों ने इसमे भाग लिया इस वर्ष समाज के विभिन्न समाज सेवी संगठन संस्था एवं विभिन्न राज्यो से नामदेव समाज सेवी भक्तगण सभी शांति विचारो को प्रोत्साहन देकर भाग ले रहे है संत नामदेवजी महाराज के शांति समानता एवं भाईचारा के संदेश देती यह यात्रा 2 नवंबर को श्री क्षेत्र पंढरपुर महाराष्ट्र से श्री क्षेत्र घुमान पंजाब के लिए रवाना हुवी। जिसमे 50 सदस्य भजन मंडली एवं 100 साईकिल यात्रीयो ने भाग लिया और यह यात्रा महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान हरियाणा पंजाब दिल्ली उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश सहित आठ राज्यो से होकर गुजरेगी,और होते हुए 3 दिसंबर के श्री क्षेत्र घुमान पंजाब पहुचेगी। यह यात्रा संत नामदेव महाराज की शिक्षाओ को जनमानस तक पहुंचाने का एक राष्ट्रीय अभियान है और यात्रा का उद्देश्य जन जन तक शांति, समानता, भाईचारा, और संत परम्परा के मुल्य को पहुंचाना है भागवत धर्म प्रचारक सुर्यकान्त भिसे ने बताया की संत नामदेव रथ एवं साईकिल यात्रा का हर गावं स्थान पर विट्ठल नामदेव भक्तो द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है यह बहुत गर्व और खुशी की बात है पिण्डवाड़ा मे स्वागत के लिए उन्होने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद कीया, इस यात्रा मे रथयात्रा के साथ सोहला पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुर्यकान्त भीसे,खजिनदार मनोज मांढरे, सदस्य राजेन्द्रकृष्ण कापसे,और चैतन्य फुलसरे के साथ समस्त भजन मंडली और साइकिल यात्रि सहित करीब 150 के करीब विट्ठल नामदेव भक्तगण शामिल है।और पिण्डवाड़ा मे रथ एवं साईकिल यात्रालुओ के स्वागत सम्मान के मौके पर नामदेव सेवा समिति अध्यक्ष महेन्द्र परमार, भूपेन्द्र कुमार, अमृतलाल परमार, प्रवीण परमार,कमलेश बी परमार गोरधनलाल परिहार कमलेश डी परमार ,देव नामदेव,वीसाराम झांकर, कैलाश छीपा जावाल एवं समाज बंधुगण उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply