
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
आदर्श विद्या मंदिर, भारजा का तिरुपति बालाजी शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न ।
भैया बहनों में भक्ति, अनुशासन और एकता का संदेश —आचार्य व दीदी ने किया मार्गदर्शन
भारजा। श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, भारजा द्वारा कक्षा अरुण एवं उदय के भैया बहिनों का प्रेरणादायी शैक्षणिक भ्रमण प्रसिद्ध तीर्थस्थल तिरुपति बालाजी के लिए सम्पन्न हुआ।
विद्या मंदिर के आचार्य राजेन्द्र जी, दीपक जी, जोगाराम जी एवं सुरेश जी के सान्निध्य में भैया बहिनों ने यात्रा के दौरान भक्ति, अनुशासन एवं एकता की भावना को आत्मसात किया।
भैया बहनों ने मंदिर दर्शन के साथ-साथ विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन कर भारतीय संस्कृति की गहराई को समझा।
यात्रा के दौरान भैया बहिनों ने न केवल धार्मिक श्रद्धा का अनुभव किया, बल्कि शैक्षणिक ज्ञान का भी विस्तार किया। विद्या मंदिर परिवार द्वारा आयोजित इस भ्रमण में सभी विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया।भारजा में भी एक शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सभी आचार्यगण एवं दीदीजी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
भैया बहनों ने इस आयोजन में अनुशासन और प्रसन्नता के साथ सहभागिता की तथा आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की।
भ्रमण में संतोष जी , भावना जी , सुरीली जी सहित अन्य भैया बहिनों की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही।
कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा दी गई।
विद्या मंदिर परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आचार्य, दीदी, भैया बहिनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

