सिरोही, राजस्थान ।

रिपोर्टर चौथमल सूर्याल,
मेघ मानव सेवा समिति का छठा जिला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह जावाल में धूमधाम से आयोजित

जावाल, 9 नवंबर 2025: मेघ मानव सेवा समिति के तत्वावधान में छठा जिला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह जावाल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद नीरज डांगी, और परम श्रद्धेय बौद्ध भिक्षु डॉ. सिद्धार्थ वसु भन्तेजी उपस्थित थे।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने की। समारोह में अंजना मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख जैसलमेर और सिरोही कांग्रेस पीसीसी प्रभारी, ने भी भाग लिया। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद जाखड़, प्रदेशाध्यक्ष NSUI राजस्थान, और राहुल मेघवाल, निदेशक ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान उदयपुर, 22परगना अध्यक्ष वीरा राम परलई , पीसीसी सदस्य हरीश राठौर रुखाड़ा, तेजाराम मेघवाल शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रतिभावान 211 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनमें माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर, नवोदय चयनित, राज्य और जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले और सरकारी नौकरियों में चयनित प्रतिभाएं शामिल थीं। जिन्हें मोमेंटो और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य और आसपास के गांवों के समाजबंधु उपस्थित थे।

मुख्य वक्ता राहुल ने कहा, बाबा साहब अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला, और बच्चों को बाबा साहब के मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान किया, बच्चों के शिक्षा पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो हमें आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करती है।

मंच संचालन रमेश सरेल बारवा ने किया। समारोह की शुरूआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यापर्ण दीपप्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया।

Share.
Leave A Reply