
पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान ।
(भूपेंद्र परमार) ,
राजकीय महाविद्यालय को लेकर राज्यसभा सासंद नीरज डांगी को ज्ञापन सौपा।
पिण्डवाड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर काॅलेज बनाने की रखी मांग।
पिण्डवाड़ा – रविवार 9 नवंबर को राज्यसभा सासंद नीरज डांगी सिरोही जिले के दौरे के दौरान पिण्डवाड़ा क्षेत्र मे पहुचने पर क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधीकारीओ ने सासंद निरज डांगी का फुल मालाओ से स्वागत कीया, एवं नगर एवं आसपास गावं वालो के हित मे महाविद्यालय के संबंध मे ज्ञापन सौपकर पिण्डवाड़ा काॅलेज को उपखण्ड मुख्यालय पर बनाने की मांग रखी। और ज्ञापन मे बताया की राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य केवल पिण्डवाड़ा तहसील मुख्यालय पर ही किया जाए। और बताया गया कि कॉलेज के लिए पूर्व में आवंटित भूमि पिंडवाड़ा नगर सीमा के भीतर स्थित है, जिसे नगर पालिका द्वारा 10 बीघा पट्टा जारी किया गया था पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने कॉलेज भवन निर्माण हेतु 6.6 करोड़ रुपये स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ भी किया था,परंतु बाद में तकनीकी आपत्तियों का हवाला देकर निर्माण कार्य रोक दिया गया
और कॉलेज का स्थान झाड़ोली–सिवेरा ग्राम पंचायत सीमा की और स्थानांतरित करने का प्रयास किया गया,जो जनता की भावनाओं के विपरीत है। क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं पदाधीकारीओ ने कहा कि कॉलेज को मुख्यालय से दूर ले जाना क्षेत्र के आदिवासी, ग्रामीणो,नगर वासियो एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के साथ अन्याय होगा। ऐसे मे काॅलेज के पूर्व निर्धारित स्थान जनापुर चौराहे से झाडोली पंचायत मे स्थानांतरण से विद्यार्थियों को प्रतिदिन 7–10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी और लगभग 30 से 40 रुपये का दैनिक खर्च वहन करना पड़ेगा, जो गरीब परिवारों के लिए असंभव है।
कांग्रेस सदस्यो ने यह भी बताया कि पूर्व मे लगभग 100 गाँवों और 34 ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधि, सरपंचों एवं शिक्षा प्रेमियों ने अपने हस्ताक्षर कर पिण्डवाड़ा नगर सीमा में ही कॉलेज निर्माण की मांग को समर्थन दिया है। कांग्रेस पदाधीकारीओ ने बताया की इसके लिए क्षेत्रवासीयो एवं काॅलेज संघर्ष समिति के साथ जनहित के इस मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी आन्दोलन के लिए तैयार है
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध के स्वर लगातार तेज हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय विद्यायक व सरकार के जनप्रतिनिधि जनहित के फैसले ना लेकर के राजनीतिक दबाव या अन्य कारणो से आमजन की भावनाओ के विरूद्ध फैसले लेकर काॅलेज भूमि को बदलकर आमजन की भावनाओ के साथ खिलवाड कर रहे है वर्तमान मे झाडोली मे काॅलेज बनाने के विरूद्ध संघर्ष समिति एवं जनापुर गांव वासीयो द्वारा उच्च न्यायालय मे याचिका दायर की गई एवं न्यायालय द्वारा झाडोली मे काॅलेज बनाने पर स्टे देते हुए आम जनहित मे रोक लगाकर यथास्थति बनाने के आदेश जारी किए। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ पदाधीकारीओ ने सासंद नीरज डांगी को ज्ञापन देकर राज्य सरकार तक इस बात को रखने के एवं काॅलेज को पूर्व स्वीकृत स्थान पिण्डवाड़ा मुख्यालय के समिप जनापुर चौराहे पर बनाने की मांग की इस मौके पर पूर्व जिलाप्रमुख चंदन सिंह देवडा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश रावल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष अचलसिंह बालिया,ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह देवडा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रावल,पूर्व पार्षद परबत सिंह काबा,पूर्व पार्षद संजय गर्ग,करणसिंह परमार,पूर्व मनोनीत पार्षद नरेन्द्रसिंह डाबी,अमृतलाल भंवरिया,नरेश रावल अजारी, रामाराम चौधरी,पुखराज रावल, प्रशान्त डांगी,व नगर एवं आस पास गांवो से कई कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद थे।

