
सिरोही, राजस्थान ।
पंचायत समिति की साधारण बैठक मे प्रधान बंसल को ज्ञापन देकर काॅलेज को पिण्डवाड़ा मुख्यालय मे पूर्व स्वीकृत स्थान पर करवाने के प्रस्ताव की मांग की ।

पिण्डवाड़ा (भूपेन्द्र परमार) – नगर के आम्बेडकर भवन मे पंचायत समिति पिण्डवाड़ा की साधारण बैंठक पिण्डवाड़ा काॅलेज संघर्ष समिति के सदस्यो ने क्षेत्र वासियो का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौपा जिसमे मुख्यतया पिण्डवाड़ा मे राजकीय काॅलेज पूर्व स्वीकृत स्थान पर बनाने की मांग की एवं इसके लिए सदन मे प्रस्ताव की मांग की ज्ञापन मे बताया की पूर्व आंवटित भुमि जो की नगर सीमा के मास्टर प्लान मे निर्धारित भुमि है जिसका नगर पालिका द्वारा 10 बीघा भुमि का पट्टा जारी कर दिया था तथा पूर्ववती राज्य सरकार द्वारा महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु 6.6 करोड़ राशि स्वीकृत कर नियमानुसार टेण्डर जारी कर निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया था मगर बादमे तकनिफी खामिया बताकर कार्य को रोक दिया गया और जनभावनाओ के विरूद्ध स्थान को बदलकर मुख्यालय से दुर झाडोली व सिवेरा ग्राम पंचायत की सीमा पर ले गये जो कतही जनहित मे नही है ज्ञापन मे बताया क्षेत्र के हमारे आदिवासी एवं पिछडे क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओ को पहले पिण्डवाड़ा बस स्टेण्ड फिर झाडोली गावं और फिर वहा से सिवेरा सरहद पर तक जाने के प्रतिदिन करीबन 30-40 रूपये अतिरिक्त खर्च करने पडेंगे जो प्रतिमाह करीब हजार से पन्द्रह सौ रूपये का अतिरिक्त खर्च हमारे आर्थिक रूप से कमजोर माता पिता को उठाना पडेगा।जबकी पूर्व निर्धारित भुमि पिण्डवाड़ा नगर सीमा एवं जनापुर सीमा से लगती हुई है उसके लिए कई दानदाताओ एवं शिक्षा प्रेमियो ने रास्ता छोडा करने के लिए अपनी भुमि भी दान की है और करीब 100 गांवो एवं 34 पंचायत के सरपंच व जनप्रतिनिधियो ने अपना हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पूर्व मे उच्च अधिकारीयो को प्रेषित कर जनापुर चौराहे पिण्डवाड़ा सीमा की भुमि पर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था लेकीन क्षेत्र के विधायक जनभावनाओ के विरूद्ध इसे झाडोली सीमा पर बनाने के आमदा है जो छात्र छात्राओ के भविष्य के लिए सही फैसला नही है आम जनता इस फैसले के विरूद्ध है और समय रहते आप जनभावनाओ को देखते हुए छात्रहित मे पिण्डवाड़ा तहसील मुख्यालय पर ही काॅलेज निर्माण करवाने के आदेश करावे अन्यथा हम आमजन को आन्दोलन तेज करना पडेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी अपनी रहेगी।
आपको बता दे की काॅलेज को पूर्व निर्धारित स्थान पर लाने जो की पिण्डवाड़ा नगर सीमा मे है
के लिए संघर्ष समिति लगातार बैठक कर रही है और नगर के कही जनप्रतिनिधिगण व राजनितिक पार्टीयो के पदाधिकारी व्यापार मंडल सहित आमजन एकजुट होकर लगातार मांग कर रहे है


