पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान ।

सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

रोहिड़ा (03 नवम्बर 2025):
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा द्वारा सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन आज हनुमान मंदिर, मालीवास में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष महोदया चम्पा देवी, मुख्य अतिथि पंकू देवी तथा विशिष्ट अतिथि दुर्गा देवी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की अनेक माताओं व बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की आचार्या प्रतिमा पारंगी ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन प्रस्तुत किया, वहीं आचार्या हुनल कुमारी ने माता के कर्तव्य विषय पर विचार व्यक्त करते हुए प्रश्नोत्तरी के माध्यम से माताओं को सप्त शक्ति संगम की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संतोष कुमारी ने कुशलतापूर्वक किया। आयोजन का सफल संचालन संयोजक प्रिया कुमारी तथा सह संयोजक छाया कुमारी के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी भैयाजी एवं दीदीजी का सहयोग सराहनीय रहा।

यह जानकारी विद्या मंदिर के प्रसार-प्रचार प्रमुख आचार्य राकेश गर्ग द्वारा प्रदान की गई।

Share.
Leave A Reply