पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान ।

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त विद्या भारती राजस्थान के आदेशानुसार आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया द्वारा “सप्त शक्ति संगम ( मातृ सम्मेलन )” कार्यक्रम चामुंडा माताजी मंदिर, शिवगढ़ में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुमन देवासी धर्मपत्नी श्री जीवारामजी विशिष्टअतिथि जमना देवासी धर्मपत्नी श्री लक्ष्मणजी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता आचार्या श्रीमती मीनाक्षी देवी रावल ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सातों शक्तियों का ज्ञान, कला, संस्कार, स्वास्थ्य, अनुशासन, सेवा और आत्मविश्वास – का समन्वय स्थापित करना रहा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में माता बहिनों को जीवन में इन सातों शक्तियों को अपनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया तथा विद्या मन्दिर परिवार के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेखा देवड़ा ने किया एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन सुश्री मनीषा रावल के ने नेतृत्व हुआ। सभी माताओं बहिनों को संकल्प दिलवाया गया और अंत में सुश्री रिंकु माली द्वारा सभी माताओं-बहिनों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभिभावक श्री चेलाराम देवासी, श्री अजाराम देवासी, समस्त आचार्य-आचार्याओं तथा माताओं-बहनों का सहयोग सराहनीय रहा। यह कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रेखा देवड़ा एवं सह-संयोजक सुश्री कृष्णा कुंवर एवं प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार भाटी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share.
Leave A Reply