
पिण्डवाड़ा/ राजस्थान ।
सप्त शक्ति संगम मातृशक्ति सम्मेलन ग्राम भीमाना में उत्साहपूर्वक सम्पन्न
रोहिड़ा के निकटवर्ती ग्राम भीमाना में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, भारजा की ओर से “सप्त शक्ति संगम मातृशक्ति सम्मेलन” का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा दी गई
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा देवी तथा मुख्य वक्ता श्रीमती रमिला देवी रहीं।
कार्यक्रम का संचालन पूजा राजपुरोहित दीदी ने किया।
इस अवसर पर भावना सैन दीदी संतोष सोनी दीदीयो द्वारा मातृशक्ति की भूमिका, संस्कारमयी शिक्षा और परिवार में महिलाओं के योगदान पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए।
मुख्य वक्ता ने कहा कि “मां ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है, वह समाज की सच्ची निर्माता है।
कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वातावरण उत्साह, भक्ति और संस्कार से ओतप्रोत रहा।
