
सिरोही, राजस्थान ।
सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
रोहिड़ा, 01 अक्टूबर 2025 : संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त विद्या भारती राजस्थान के तत्वाधान में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा के द्वारा“सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन क्षेमकरी माताजी मंदिर(खिमज माताजी) रोहिड़ा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष महोदया सुनी देवी ,मुख्य अतिथि सुगना देवी तथा विशिष्ठ अतिथि सूर्या कुंवर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।इसके पश्चात विद्या मंदिर की शिक्षिका श्रीमती प्रतिमा पारंगी ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सातों शक्तियों — ज्ञान, कला, संस्कार, स्वास्थ्य, अनुशासन, सेवा और आत्मविश्वास — का समन्वय स्थापित करना रहा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में इन सातों शक्तियों को अपनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया तथा विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती खुशबू माली ने किया। सभी माताओं बहिनों को संकल्प दिलवाया गया और अंत में श्रीमती खुशबू माली ने सभी माताओं-बहिनों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी आचार्य-आचार्याओं तथा माताओं-बहनों का सहयोग सराहनीय रहा। यह कार्यक्रम संयोजक प्रिया कुमारी एवं सह-संयोजक श्रीमती संतोष कुमारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
