सिरोही, राजस्थान ।

भारजा में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया

रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा पास में वाडा गांव , 29 अक्टूबर 2025 — संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त विद्या भारती राजस्थान द्वारा “सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन” कार्यक्रम सार्वजनिक भवन , वाडा में आयोजित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा दी गई

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वादली बाई, वरिष्ठ महिला गीता कुंवर आंगनबाड़ी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात् विद्या मंदिर की दीदी जी सुरीली परमार ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सातों शक्तियों — ज्ञान, कला, संस्कार, स्वास्थ्य, अनुशासन, सेवा और आत्मविश्वास — का समन्वय स्थापित करना रहा।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के जीवन में मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि परिवार एवं समाज के निर्माण में मातृशक्ति का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम की संयोजक संतोष सोनी ने किया। साथी बहनों द्वारा सुंदर गीत एवं समूहगान प्रस्तुत किए गए। पूजा राज पुरोहित ने सभी माताओं-बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी आचार्य-आचार्याओं तथा माताओं-बहनों का सहयोग सराहनीय रहा। यह कार्यक्रम संचालिका संतोष कुमारी एवं संरक्षिका भावना कुमारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share.
Leave A Reply