सिरोही, राजस्थान ।

पिंडवाड़ा-रोहिड़ा:
रोहिड़ा ग्राम पंचायत में प्राकृतिक नाले पर बेखौफ अवैध निर्माण — पंचायत और विभागों की चुप्पी पर उठे सवाल, कोर्ट के निर्देशों की हो रही है अनदेखी
रोहिड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में कानून और न्यायालय के आदेशों को दरकिनार करते हुए प्राकृतिक नाले पर अवैध रूप से पक्का निर्माण किया जा रहा है। वीर बावसी के समीप स्थित इस प्राकृतिक नाले पर कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा कब्जा जमाकर निर्माण कार्य जारी है, जबकि पंचायत और संबंधित विभाग तमाशबीन बने हुए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और पंचायत दोनों ही स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में जब नायब तहसीलदार को अवगत करवाया गया, तो उन्होंने कहा कि यदि नाले पर अवैध निर्माण हो रहा है तो नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
कोर्ट के स्पष्ट निर्देश:
उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय दोनों ही स्तरों पर कई बार यह स्पष्ट किया जा चुका है कि प्राकृतिक जलधारा, नाले, तालाब या नदी के प्रवाह क्षेत्र पर किसी भी प्रकार का निर्माण या अतिक्रमण पूर्णतः अवैध है।

Share.
Leave A Reply