सिरोही जालोर सांसद पहुंचे धरना स्थल पर, धरनार्थियों से की चर्चा ,धरना हुआ समाप्त ।

सिरोही, राजस्थान ।
स्व. श्री पदमाराम जी कलबी की असामयिक मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हुआ।
सांसद स्वयं मौके पर पहुंचकर समाज के प्रतिनिधि मंडल से रूबरू हुए तथा धरनार्थियों की मांग पर सिरोही पुलिस अधीक्षक (SP) को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस अधीक्षक एवं प्रतिनिधि मंडल के बीच विस्तृत चर्चा के उपरांत सभी मांगों पर सहमति बनी।
सिरोही पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया, जिसके पश्चात धरना समाप्त किया गया।
इस दौरान विधायक श्री मोतीराम जी कोली, पूर्व विधायक श्री जगसीराम जी कोली, पूर्व प्रधान श्री कालूराम चौधरी, समाज के पंच पटेलगण, प्रतिनिधि मंडल एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
