सिरोही, राजस्थान ।

सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
रोहिड़ा, 26 अक्टूबर 2025 संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त विद्या भारती राजस्थान द्वारा “सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हनुमान मंदिर लोकवाड़ा रोहिड़ा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू गेहलोत, वरिष्ठ महिला श्रीमती हंजा देवी तथा श्रीमती रविना देवी माली द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इसके पश्चात विद्या मंदिर की शिक्षिका श्रीमती प्रतिमा पारंगी ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सातों शक्तियों — ज्ञान, कला, संस्कार, स्वास्थ्य, अनुशासन, सेवा और आत्मविश्वास — का समन्वय स्थापित करना रहा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में इन सातों शक्तियों को अपनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया तथा विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री छाया कुमारी ने किया। सभी माताओं बहिनों को संकल्प दिलवाया गया और अंत में श्रीमती खुशबू माली ने सभी माताओं-बहिनों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी आचार्य-आचार्याओं तथा माताओं-बहनों का सहयोग सराहनीय रहा। यह कार्यक्रम संयोजक सुश्री हुनल कुमारी एवं सह-संयोजक श्रीमती संतोष कुमारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share.
Leave A Reply