सिरोही, राजस्थान ।

(रिपोर्ट चौथमल सुरयाल) ;

बामसेफ एवं सहयोगी संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्वरूपगंज में सफलतापूर्वक सम्पन्न।

बामसेफ (बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्प्लॉइज फेडरेशन) एवं इसके सहयोगी संगठनों द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का स्वरूपगंज में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमें पदोन्नत अधीक्षण अभियंता प्रकाश चंद रैगर व सेवानिवृत बैंक मैनेजर धन्नाराम डाबी को साफा व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। इस शिविर में 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक कौशल विकास, और समाज के पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की गई । इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक श्री तोला राम फाचरिया ने अपने प्रेरक वक्तव्य में सामाजिक समानता और सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। शिक्षा और संगठन ही वह शक्ति है जो हमें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी।” उनके इस विचार ने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।शिविर में विशेषज्ञ वक्ताओं ने जिसमें सुरेश कुमार नोगिया, संजय नारोलिया, ओबाराम, इंजीनियर प्रकाश चंद्र रैगर, डॉ सीपी मकवाना, रमेशचंद्र बैरवा, आदि ने सामाजिक समानता, शिक्षा, और अधिकारों के प्रति जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रतिभागियों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए और सामुदायिक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने इस कार्यक्रम को सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की योजना की घोषणा की।यह प्रशिक्षण शिविर न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।
कार्यक्रम का संचालन बामसेफ जिला अध्यक्ष संजय कुमार नारोलिया ने किया और अंत में आभार व्यक्त अमराराम उर्फ अमन ने किया ।
सर्वसहमति से तहसील संयोजक भारत मुक्ति मोर्चा धन्नाराम डाबी, भारतीय बेरोजगार मोर्चा अशोक कुमार, राष्ट्रीय अत्याचार निवारण फोर्स (नफ़) ओम प्रकाश दहिया को दी गई ।
इस अवसर पर नारायणलाल रोहिन, ओम प्रकाश दहिया, अमराराम उर्फ अमन,गलाराम गरासिया, भेराराम परमार, अशोक कुमार, विष्णु कुमार मोहरेशा, धमेंद्र कुमार नोगिया, डॉ चंद्र प्रकाश मकवाना , रमेश चन्द बैरवा, प्रकाश कुमार लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply