
सिरोही, राजस्थान.
https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5254859350465984
रेवदर थाना परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान, दो साल से लंबित हत्या केस में कार्रवाई न होने पर फूटा आक्रोश
रेवदर (सिरोही): मंडार रेवदर थाना क्षेत्र में दो साल पहले हुई एक युवक की हत्या के मामले में अब तक न्याय न मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि यह हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों की लापरवाही और चुप्पी के कारण आज तक किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मामले के लंबे समय से लंबित रहने और न्याय की उम्मीद टूटने के बाद अब पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि आगामी सोमवार, 27 अक्टूबर को रेवदर थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस आंदोलन से पहले मामले में कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं ?
रिपोर्ट सुनील सिंघानिया ।
