पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।


विहिप झाडोली ग्राम का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल दुर्गा वाहिनी झाडोली गाँव का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम त्र्यम्बकेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित किया गया!
मुख्य वक्ता विहिप जिला मंत्री अशोक रावल ने बताया कि सत्संग के माध्यम से ही हम अपने बच्चों को संस्कारित कर सकते हैं!
सत्संग एकजुटता के साथ दिव्य व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रारुप है!
सामाजिक समरसता, नैतिक कर्तव्य, कुटुबं प्रबोधन, स्व का बोध एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई!
विहिप प्रखण्ड उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह आढा़ ने बताया कि आगामी शीतकालीन सत्र में बजरंग दल शौर्य वर्ग व दुर्गा वाहिनी शिक्षिका वर्ग के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी भुमिका सुनिश्चित करनी चाहिए!
वर्ग प्रशिक्षित बहिनें स्वयं की सुरक्षा के साथ परिवार व समाज की सुरक्षा भी कर सकती है!
विहिप बजरंगदल मंतान्तरण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं!
कार्यक्रम में विहिप ग्राम अध्यक्ष कान्तिलाल पुरोहित, मंछाराम डांगी , भंवर राठौड़, भंवर प्रजापति, भरत पुरोहित, शैतान पुरोहित,रमेश सैनी, रमेश भाटी, सुशील पुरोहित, नरेश पुरोहित, रमेश रावल, किर्ति पुरोहित,हिम्मत रावल, उत्तम सुथार, राजेन्द्र राठौड़, कैलाश टाक रिमांशी,मोक्षा,आंचल कुॅंवर, हर्षिता व दुर्गा वाहिनी की बहिनें उपस्थित रही!

Share.
Leave A Reply