पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

पानी की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5254859350465984

समीपवर्ती गांव झाड़ोली में ग्रामीण पेयजल को लेकर त्रस्त है गांव के कई निचले इलाकों में पानी कम प्रेशर के कारण नहीं पहुंच पा रहा है पानी की समय सीमा व समय निश्चित नहीं है पेयजल को लेकर विभाग ने दो कर्मचारी नियुक्त किए हुए मगर उनकी मनमानी के कारण जनता बहुत परेशान है सभी बोरिंगों में पानी फूल होते हुए लोग टैंकर डलवा रहे है क्यों कि पानी हर वार्ड में नहीं पहुंच रहा है गांव की मुख्य गलियों में पानी जाता है जिससे निचले इलाकों में प्रेशर कम हो जाता है सहायक अभियंता पिंडवाड़ा को पानी की समय सीमा 1 घंटा करने के लिए ज्ञापन दिया गया जिससे सभी इलाकों में पानी पहुंच जाए पूर्व में भी ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया था मगर समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है विभाग के सहायक अभियंता कैंप में होने के कारण दूर भाष पर बात करके कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा गया सहायक अभियंता ने आश्वाशन दिया कि शीघ्र 1 घंटा सप्लाई कर दी जाएगी। प्रशासक कैलाश सुथार,किसान मोर्चा के महामंत्री भरत कुमार ,सेवानिवृत जसवंत सिंह,हिम्मत रावल, मंछाराम, उत्तम सुथार आदि उपस्थित थे

Share.
Leave A Reply