सिरोही, राजस्थान ।

(रिपोर्टर चौथमल सूर्याल) ;

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5254859350465984
प्रतिभा वान छात्र छात्राओं का होगा सम्मान समारोह
मेघ मानव सेवा समिति सिरोही की बैठक आयोजित हुई
आज दिनांक को मेघ मानव सेवा समिति,सिरोही की बैठक अध्यक्ष श्री हँसाराम सिंघल की अध्यक्षता में, रामापीर फिलिंग स्टेशन जावाल पर आयोजित की गई,
बैठक में इस वर्ष होने वाले छठे जिला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान व स्नेह मिलन समारोह के संबंध विस्तृत में चर्चा की गयी
यह सम्मान समारोह दिनांक 09/11/2025 को, ग्राम जावाल मे आयोजित किया जाएगा,
बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा चर्चा व विचार विमर्श करते हुए, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में, श्रीमान नीरज जी डांगी, राज्यसभा सांसद, श्रीमान विनोद जी जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई राजस्थान,को आमंत्रित करने का सर्व सम्मिति से निर्णय लिया गया,
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में,श्री श्री 1008 श्री गणेश नाथ जी महाराज,शिव मठ सांचौर का सानिध्य रहेगा और मेघवाल समाज के कोहिनूर, मोटिवेशनल, युवा श्री राहुल जी मेघवाल ज्ञान ज्योति शिक्षण संस्थान, उदयपुर,
श्रीमान हंसमुख कुमार मेघवाल,प्रधान पंचायत समिति सिरोही, श्रीमान कालू राम जी बामणिया तहसीलदार जिला बाड़मेर, श्रीमती अंजना जी मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख जैसलमेर, श्रीमान सिद्धार्थ भन्तेजी,डॉ, भरत D परमार, पालनपुर सहित समाज के अन्य गणमान्य विशिष्ट अतिथि व अतिथि के रूप मे कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया है,, जो सभी कार्यक्रम मे अपना बहुमूल्य समय देते हुए, कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे
आज की बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें, दिनांक 25/10/2025 तक कार्यक्रम में अपना समर्थन निधि 5100/- या इससे अधिक राशि योगदान करने वाले समाज के भामाशाह बन्धुओ के नाम आमंत्रण पत्रिका में फोटो सहित नाम प्रकाशित होंगे एवं इससे कम राशि का सहयोग करने वाले भामाशाहो के नाम प्रकाशित होंगे,
एवं कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने वाले प्रतिभाओं के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31.10.2025 तय की गई है, इसके बाद आने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा,
आवेदन पत्र जमा करने व प्रचार प्रचार हेतु जिले में पांचो ब्लॉक में अलग अलग टीम बनाकर उनको दायित्व दिया गया है, ताकि सभी योग्य प्रतिभाएं इस सम्मान से वंचित न रहे
आज की बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे, बैठक के अंत में सचिव द्वारा बैठक करवाई को पढ़कर सुनाया गया एवं अध्यक्ष द्वारा सा धन्यवाद बैठक समाप्त की गई

Share.
Leave A Reply