सिरोही, राजस्थान ।

माली सैनी कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्थान राजस्थान, जिला ईकाई सिरोही से प्राप्त जानकारी अनुसार * कर्मचारी संगठन के त्रय वार्षिक चुनाव संपन्न
पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार माली आल्पा सहायक प्रबंधक, बैंक ऑफ़ इंडिया ने बताया कि संघटन के त्रे वार्षिक चुनाव संपन्न हुए | जिसमें जयंतीलाल माली अध्यक्ष, डॉ खुशवंत कुमार माली सचिव (मंत्री)और वर्दीचंद माली निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए | पूर्व अध्यक्ष दिनेश सोलंकी, सह सचिव किशोर माली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयंतीलाल माली रामपुरा ने निर्वाचित अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित 100 से अधिक माली सैनी कर्मचारी गण ने अनुमोदन किया | सेवा निवृत्त मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल माली ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई | संस्थान पूर्व मंत्री सेवा निवृत्त प्राचार्य हरिलाल माली वीरवाडा ने अपने वक्तव्य में कर्तव्यों के निर्वहन पर जोर दिया| संस्थान पूर्व अध्यक्ष 14 परगना चेताराम माली ने संगठन की भूमिका विस्तार और विकास पर जागरूक हो आगे बढ़ने का आह्वान किया | पूर्व अध्यक्ष ने अपनी समस्त कार्यकारिणी सह तीन वर्ष के कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया | जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि द्वारा अध्यक्ष के कार्यों की सराहना व अभिनन्दन किया| तत्पश्चात संस्थान अध्यक्ष 14 परगना हीरालाल माली अम्बिका होटल वालों ने निर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया | साथ ही निर्वाचित सचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य कार्यकारीणी का सभी ने पुष्प हारो से अभिनन्दन किया | इस अवसर पर अम्बालाल माली, किशोर माली, दिनेश माली,भँवरलाल माली, बाबूलाल माली, विजय माली, भरत माली, प्रशान्त माली,अमृतलाल, प्रवीण माली, गजेंद्र सोलंकी, राजेश माली, निखिल माली, जितेन्द्र सोलंकी, सरूपाराम, ललित माली, कांतिलाल, हरिराम माली, हीरालाल माली, भुपेश माली, दिलीप देवड़ा,प्रदीप माली, दलपत माली सहित कई सदस्यों ने चुनाव मे भाग लिया | नए अध्यक्ष जयंति लाल माली ने पधारे हुए समस्त समाज बंधुओ का धन्यवाद आभार प्रकट किया एवं आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तय की और शीघ्र ब्लॉक कार्यकारिणी भी गठित करने का निर्णय लिया |

Share.
Leave A Reply