
वराडा/ सिरोही, राजस्थान ।
(रिपोर्टर चौथमल सूर्याल)
रोशनी से जगमगाये शिक्षा के मन्दिर,आज होगा दीपदान।
वराडा सहित आसपास के मनोरा,भुतगाँव,बरलूट,
मंडवारिया व देलदर के सभी राजकीय विद्यालय इस बार दीपावली पर चार दिन जगमगाते हुए दिखाई देंगे वराडा विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार शिक्षा विभाग व राज्य सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार विद्यालय परिसरो का रंगरोगन करवाया गया फिर रोशनी की व्यवस्था भी करवाई गई है इसके अलावा दीपदान का भी आयोजन किया जायेगा विद्यार्थियों का भी उत्साह देखते हुए बन रहा है वराडा विद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी संजय शर्मा सहित उप प्राचार्य गोवाराम मेघवाल,भरत पुरोहित,उत्तम सिंह व मनीषा माली,दीपिका पुरोहित,प्रशांत सेन,खुशबु,प्रियंका संत,वसन्ती देवासी,हितेश लखारा,प्रेरणा सेन व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे हैं।
