सिरोही, राजस्थान ।

(रिपोर्ट चौथमल सुरयाल) ;

बामसेफ और सहयोगी संगठनों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर रेवदर में संपन्न

भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के निर्देशानुसार “चलो गांवों की अभियान” के तहत बूथ लेवल पर संगठन का निर्माण के लिए बामसेफ और सहयोगी संगठनों का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण शिविर रेवदर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर
आसुराम लूनिया ने बामसेफ के उद्देश्य ओर व्यवस्था परिवर्तन, संगठन शक्ति निर्माण कर जन आंदोलन की तैयारी पर विस्तार से बताया गया ।
प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक तोलाराम फाचरिया सीईसी सदस्य RMBKS नई दिल्ली और बामसेफ प्रदेश महासचिव समन्वय राजस्थान सिरोही ने बामसेफ द्वारा संविधान के तहत समानता, स्वतंत्रता बंधुत्ता और न्याय पर आधारित समाज और राष्ट्र के निर्माण में कर्मचारी, जनप्रतिनिधि की भूमिका, महापुरुषों के आंदोलन से प्राप्त संवैधानिक अधिकार पर विचार रखे एवं बामसेफ और उसके विभिन्न सहयोगी संगठनों के बारे में जानकारी दी ।

सुरेश कुमार नोगिया भारतीय विद्यार्थी मोर्चा से भारतीय मूलनिवासी बालक बालिका संघ के प्रदेश प्रभारी ने प्राचीन व्यवस्था और वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा कर मूलनिवासी बहुजन समाज की लोकतंत्र में भूमिका पर विस्तार से बताया गया ।

हिम्मताराम राठौड़ बामसेफ पूर्व जिला अध्यक्ष सिरोही ने संगठन का राष्ट्रीय स्तर , प्रदेश स्तर ओर जिला स्तर पर निर्माण और कार्य प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।
गलाराम जी गरासिया राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय आदिवासी कर्मचारी संघ ने आदिवासीओ को जल जंगल जमीन से आजादी के बाद खदेड़ा जा रहा है इस विषय पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम प्रभारी आसुराम लूनिया, संयोजक रमेश कुमार सोलंकी, स्थानीय तलकाराम धर्माणी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की ।

इस अवसर पर भारत मुक्ति मोर्चा तहसील रेवदर के संयोजक के पद पर नारायणलाल धर्माणी की सर्वसहमति से प्रस्ताव लेकर नियुक्ति की गई ।
कार्यक्रम का संचालक रमेश कुमार सोलंकी ने किया ।
इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, अमृतदास, वगताम, मोड़ा राम, तलकाराम, लाला राम, आदि अन्य दर्जनों लोगों की सहभागिता से सम्पन्न हुआ ।

Share.
Leave A Reply