माउंट आबू / सिरोही, राजस्थान ।

(रिपोर्ट किशनलाल) ;

राजस्थान राज्य स्काउट के एडवेंचर कैम्प में जे.एन.वी. विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुभव किया साहस और नेतृत्व
राजस्थान राज्य भारत स्काउट के तत्वावधान में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए एडवेंचर कैम्प एवं लीडरशिप कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्रों ने रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, बर्मा ब्रिज, टायर वॉल, टायर टनल, नेट क्रॉसिंग, अपर कूदरा ट्रेकिंग, नीमड़ीकोटी ट्रेकिंग, गोल्डन चिमनी ट्रेकिंग, टॉड रॉक और सनसेट पॉइंट भ्रमण जैसी साहसिक गतिविधियों में भाग लिया।
साथ ही छात्रों ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता और अन्य समूह गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस शिविर में प्रकाश राणा और मुकेश राणा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, तथा इसका संचालन जितेन्द्र भाटी, सीओ स्काउट की उपस्थिति ने छात्रों को मार्गदर्शनकार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में साहस, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का विकास करना था।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. अमन सिंह सिसोदिया, प्राध्यापक डॉ. महेन्द्र सिंह शेखावत और डॉ. शक्ति सिंह रावलोत उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Share.
Leave A Reply