माउण्ट आबू/ सिरोही, राजस्थान ।

(रिपोर्ट किशनलाल) ;

केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में दिनांक गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन दर्शन लाल गोला निदेशक (आंतरिक सुरक्षा अकादमी) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल आबू पर्वत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रबंधन समिति ने वर्ष 2025-26 में चल रही विद्यालय विकास गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही बेहतर प्रबंधन के लिए कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में विभिन्न कार्यालयों के सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें अरुण कुमार शर्मा (वरिष्ठ चिकित्सक) माउंट आबू,
राजेंद्र प्रसाद मीणा, प्राचार्य एकलव्य मॉडल स्कूल आबू रोड, शुभम जैन, डीएफओ, माउंट आबू, विकास बारासा, इनकम टैक्स ऑफिसर, आबू पर्वत,
नाथूराम, सहायक अभियंता, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, माउंट आबू,
आनंद सुथार, विंग कमांडर, वायु सेना स्थल, आबू पर्वत, परेश कश्यप, प्राचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आबू पर्वत, आशाराम, कनिष्ठ अभियंता, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, प्रदीप सिंह, अभिभावक सदस्य, अंजलि सांचा, अध्यापक प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल हुए।

प्राचार्य ओम प्रकाश ने बताया कि बैठक के दौरान विद्यालय भवन के रंग रोगन, नवीन क्वार्टर निर्माण, शैक्षणिक भ्रमण, सुरक्षा, सफाई व बागवानी के नवीन टेंडर, विद्यालय बजट, कक्षा में इंटरएक्टिव पैनल तथा विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण हेतु बाहर से विशेषज्ञ बुलाकर विद्यार्थियों की काउंसलिंग के बारे में चर्चा की गई।

अध्यक्ष महोदय द्वारा बच्चों के सार्वभौमिक विकास हेतु माता-पिता द्वारा सही लालन-पालन एवं विद्यालय के द्वारा सीखने के माहौल को महत्त्वपूर्ण बताया।
अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

संचालन वरिष्ठ शिक्षक मगनाराम माली द्वारा किया गया। अंग्रेजी शिक्षिका मानसी दत्ता और प्राथमिक शिक्षिका सविता उपस्थित रही।
प्राचार्य ओम प्रकाश द्वारा समस्त सदस्यों का आभार प्रकट किया गया।

Share.
Leave A Reply