ओपीएस जारी रखने एवं शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी हटाने को लेकर हल्ला बोल धरना प्रदर्शन

सिरोही(राजस्थान ) – अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एवं राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर राज्य व्यापी आंदोलन के तहत जिला कलक्टर सिरोही अल्पा चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर के नाम ज्ञापन देकर कर्मचारियों की 11 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में एवं शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी निरस्त करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी कर हल्ला बोल प्रदर्शन किया ।
राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के जिला प्रवक्ता गुरुदीन वर्मा के अनुसार महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता धर्मेंद्र गहलोत ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं । बोर्ड व निगम में राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद करके एनपीएस लागू करने से कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं । कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरी नाराजगी हैं । उपखंड प्रशासन द्वारा शासन के विरोध में महात्मा गांधी विद्यालयों के शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी में लगाया जा रहा है जो बिल्कुल अनुचित हैं । राज्य के विद्यालयों से शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी में लगाने से शिक्षण व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है । ना पदोन्नति पर ध्यान दिया जा रहा है ना ही स्थानांतरण नीति बनाई जा रही है जिससे कर्मचारी वर्ग में हताशा का माहौल है । धरना प्रदर्शन को जोगेश टेलर जिलाध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ, शंकरलाल ताबियाड जिलाध्यक्ष पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ, प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष इनामुल हक कुरैशी, जिलाध्यक्ष देवेश खत्री, जिला मंत्री छगन भाटी, बलवंत सिंह राठौड़, शैतान सिंह देवड़ा, मनोहर सिंह चौहान, जोराराम मेघवाल, राहुल कुमार, बिरजू सिंह, सत्येंद्र सिंह राठौड़, देशाराम मीणा ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर कांतिलाल मीणा, भरत नागर, चंपत कुमार, विक्रम सिंह, रमेश रांगी, अशोक मालवीय, धर्मेंद्र खत्री, जितेंद्र परिहार, रघुनाथ मीणा, अमर सिंह, नीमाराम, महिपाल सिंह, नरपत सिंह राव, रमेश चंद्र आगलेचा,नरेश खत्री सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित थे ।

Share.
Leave A Reply