सिरोही, राजस्थान ।

(रिपोर्ट चौथमल सूर्याल) ,

भारत मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में चौथे चरण में राष्ट्रव्यापी विशाल महारैली जिला मुख्यालय पर संपन्न

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत प्राप्त अधिकारों के अंतर्गत 15,अक्टूबर 2025 को भारत मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी महारैली जिला मुख्यालय सिरोही पर मा. वामन मेश्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा नई दिल्ली के आह्वान पर निकाली गई। बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक एडवोकेट सुंदरलाल मोसलपुरिया ने बताया कि यह महारैली
सभी चुनाव में ईवीएम को हटाकर बैलेंट पेपर लागू करने के लिए , पिछड़े वर्ग (ओबीसी) की एवं सभी जाति समूह की जातीय आधारित जनगणना करने के लिए, आदिवासियों को विकास के नाम पर खनन करने के लिए जल जंगल जमीन से बेदखल करने और धर्मपरिवर्तित समस्त अल्पसंख्यकों पर हो रहे अन्याय अत्याचार के विरोध में, मुस्लिम, सिख ,ईसाई और बौद्ध समुदाय के संवैधानिक अधिकार, उनकी सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एवं इन समुदाय के साथ हो रहे धार्मिक भेदभाव, हिंसा, उत्पीड़न और मोबलिंचिंग के विरोध में निकाली गई। एससी ,एसटी ओबीसी के कर्मचारियों को पदोन्नति (प्रमोशन) में आरक्षण तत्काल लागू किए जाने के लिए ,बहुजन समाज से जुड़े अन्य सामाजिक मुद्दे जिसमें सुप्रीम कोर्ट के सीजीआई बी आर गवई पर भरी कोर्ट में जूता उछाल कर अपमान के विरोध में, हरियाणा पुलिस में एडीजीपी पुरण कुमार की संस्थागत हत्या को लेकर न्याय दिलाने के लिए, ग्वालियर में एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के विरुद्ध लंपट टपोरी जैसी अनगर्ल टिप्पणी कर अपमानित करने और संविधान को खत्म करने, ओबीसी और अन्य जातियों की जाति जनगणना का विरोध किन्तु EWS आरक्षण का समर्थन, बहुजनों का प्रतिनिधित्व (आरक्षण)खत्म करने और पुनः मनुस्मृति लागू करने वाले दुस्साहसी बयानों को जातिवादी मीडिया में प्रसारित करने के विरोध में यह रैली तथा आंदोलन किया गया। पूर्व स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र हेड कांस्टेबल रामुराम मेघवाल के साथ Dy एस पी चौहटन द्वारा मारपीट प्रकरण, बाड़मेर जिले में उण्डखा प्रकरण, गडरारोड के गिराब थाने का रतरेड़ी प्रकरण, भीमडा प्रकरण,जालोर के चितलवाना थाने का सहायक अभियंता प्रकरण,जोधपुर जिले का बाप थाना का भड़ला प्रकरण एवं विनोद जाखड़ को रिहा करने को लेकर भी महारैली का आयोजन सिरोही जिला मुख्यालय पर किया गया। इस राष्ट्रव्यापी जन आक्रोश महारैली को भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा,राष्ट्रीय अत्याचार निवारण फोर्स, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा,राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा,राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ,भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय युवा, बेरोजगार मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस विशाल महारैली में भारत मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष आसुराम लूनिया, जिला संयोजक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एडवोकेट नरेंद्र सिंह राव, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दशरथ सिंह आढ़ा, भारत मुक्ति मोर्चा जिला महासचिव नगाराम परमार, क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह परमार, पूर्ण कालिक प्रचारक मदनलाल चौहान, राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ ट्रेड यूनियन जिला कोषाध्यक्ष पोपटलाल राठौड़, जबर सिंह चौहान ,छगनलाल कुंडला ,डॉ सी पी मकवाना, रमेश चंद बैरवा,गौरव मोसलपुरिया,भारत मुक्ति मोर्चा महिला संघ कलावती नोगिया, सानिया, प्रेरणा, आशिमा सरकार, राष्ट्रीय अत्याचार निवारण फोर्स के मिश्रीमल चौहान, मंछाराम, मांगीलाल, ,नेमाराम, धनराज राठौड़ मांगीलाल ओडा, मंछाराम ओर, शांतिलाल परमार,नारायण लाल डाबी, आकाश बीरबल, सत्तार मोहम्मद, नवाराम सूर्याल, रणछोड़ चौहान, लक्ष्मण दादावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने भाग लिया ।

Share.
Leave A Reply