
पिंडवाड़ा /सिरोही , राजस्थान ।
सरूपगंज खंड के रोहिड़ा मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव उत्साह व अनुशासन के साथ सम्पन्न शस्त्र पूजन एवं संचलन में हजारों स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा मंचस्थ अतिथि संघ सह चालक – हिन्दूरामजी, विभाग सह कार्यवाहक – रमेश कुमार जी रहे।
मुख्य वक्ता ने कहा — “स्वदेशी व आत्मनिर्भर भारत ही हमारा संकल्प सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को जीवित रखने पर दिया जोर
संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से हुआ अनुशासित संचलन मुख्य मार्गों पर ग्रामीणों ने की पुष्प वर्षा की गई।
दरबार उ.प्रा. स्कूल से मस्जिद गली, हनुमान गली, लक्ष्मीनारायण मंदिर गली, लोकवाड़ा, लोहार वास, मेघवाल वास, बस स्टेण्ड़ से पुनः दरबार उ.प्रा. स्कूल में सम्पन्न हुई
मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार ने असम विस्मित हिंदू समाज को संगठित कर उसे नई दिशा प्रदान करी। उन्होंने समाज से आहवान किया कि संघ की ओर से निर्धारित पंच परिवर्तन विषय पर विचार व्यक्त किये जिसमे समरसता कुटुंब प्रबोधन स्व जागरण, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक शिष्टाचार जैसे विषयों को जन जन तक पहुंचाया जावे!
मुख्य वक्ता ने समर्थ भारत बनाने के साथ ही सनातन संस्कृति से देश का गौरव जुड़ा हुआ है जिस कारण गौरवशाली परंपराएं जीवित रखने बात की
उपखंड कार्यवाह सुखरामजी ने आभार प्रकट किया इस करर्यक्रम मै सरूपगंज खंड की सम्पूर्ण टोली समेत अनेक कार्यकर्ता एवं खण्ड कार्यवाह भरत कुमार, खण्ड सह कार्यवाह आकाशदीप रावल खंड व्यवस्था प्रमुख भरत कुमार प्रजापत भी रहे, यह जानकारी खंड प्रचार प्रमुख महेंद्र राजपुरोहित ने दी।

