
संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य पथ संचलन —रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा में देशभक्ति की गूंज
भारजा / (सिरोही) राजस्थान ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर आज भारजा गांव में भव्य पथ संचलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से स्वयंसेवक, विद्यार्थी व समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गांव की गलियों में जब स्वयंसेवकों की अनुशासित टुकड़ियाँ “भारत माता की जय” के नारों के साथ आगे बढ़ीं, तो पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री लखाराम जी, जिला सचिव, विद्या भारती ने संघ के शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “संघ एक संगठन मात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जीवंत संकल्प है, समाज में सेवा, समरसता और संस्कारों की ज्योति प्रज्वलित की है।”
मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आकाश दीप जी, सह खंड कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि “संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, यह आत्ममंथन और नव निर्माण का अवसर है।”
कार्यक्रम को संत सानिध्य प्राप्त हुआ — पूज्य संत श्री सनकाधिक जी महाराज भुजेला ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि “संघ का अनुशासन, सेवा और संस्कार आज की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।”
पथ संचलन का प्रारंभ ध्वज पूजन के साथ हुआ, इसके बाद स्वयंसेवकों ने एक स्वर में घोष वादन के साथ कदमताल करते हुए गांव की मुख्य गलियों से होते हुए अपना संचलन पूर्ण किया। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया खंड प्रचार प्रमुख महेंद्र कुमार राजपुरोहित ने जानकारी दी।

