पिण्डवाड़ा/ सिरोही ,राजस्थान ।

पिण्डवाड़ा क्षेत्र में खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश जारी

पिण्डवाड़ा तहसील के तरुंगी गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रस्तावित चुना पत्थर खनन परियोजना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। गांव के सैकड़ों लोग एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और जन आक्रोश रैली निकाली।
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि “किसी भी हाल में यह खनन परियोजना स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने इस परियोजना को निरस्त नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिण्डवाड़ा क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों — भारजा, वाटेरा, रोहिड़ा और भीमाना — की लगभग 800.9935 हेक्टेयर जमीन पर मेसर्स कमलेश मेटा कास्ट प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर द्वारा चुना पत्थर खनन परियोजना प्रस्तावित है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस परियोजना से क्षेत्र की जल, जंगल और जमीन पर गंभीर असर पड़ेगा और पर्यावरण संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाएगा। लोगों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है और पूरे क्षेत्र में खनन के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा।

Share.
Leave A Reply