V24 NEWS CHANNEL जावाल / सिरोही, राजस्थान ।

(चौथमल सुर्याल) ,

हार को मन पर न ले, लोगो के सुख दुख में हमेशा साथ खडे रहे- संयम लोढा

सिरोही ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित

सिरोही। पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहां कि हम सब को मिलकर हर परिस्थितियों का मजबूती से मुकाबला करना है। जनता ने जो जनादेश दिया है,उसका बुरा नही मानना है। यह जरूरी नही कि जनता हर समय अपनो को ही जीताए। हार को मन पर न ले, लोगो के सुख दुख में हमेशा साथ खडे रहे। जनता की सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है। लोढा जागेश्वर महादेव मंदिर नवारा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरोही की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहां कि सभी कार्यकताओं को आज यह प्रण लेना है कि जनता के सुख दुख में साथ खडे रहेंगे। कोई भी मन में कमजोरी नही रखे, नयी लीडरशीप तैयार करे। हम सभी एक परिवार के सदस्य है, मैं हमेशा सिरोही की जनता के साथ खडा हूं और खडा रहूंगा।

लोढा ने सत्ता में बैठे लोगो से आग्रह किया कि वह सत्ता का अहंकार न रखकर जनता के बीच खडे रहे। जनता के आशीर्वाद से ही दिल्ली और जयपुर गये है।

भाजपा के एक नेता को एक युवा ने फोन पर बातचीत के दौरान विभिन्न समस्या बताई और उसका वॉइस विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा नेता बैंगलोर पुलिस भेजकर उस युवा को गिरफ्तार करवा दिया। मैं भाजपा के लोगो से कहना चाहूंगा कि मन में यदि सेवा का भाव है तो अपमान भी सहन करता पडता है।पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहां कि सिरोही जिले में कानून नाम की कोई चीज ही नही है। पोमजी महाराज की पत्नी की हत्या हुए इतना समय बीत गया लेकिनअभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही कर सकी है। चोरियों की वारदाते सिरोही में दिन प्रतिदिन बढती जा रही है लेकिन जनता की समस्या कोई सुनने वाला नही है। भाजपा के लोग गौ सेवा की बात करते है, तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अर्बुदा गौ शाला को 20 लाख का अनुदान दिया था, गौ सेवा का भाव है तो गौशालाओं को राज्य सरकार की तरफ से अनुदान दिलाओ।लोढा ने कहां कि जनता ने आपको दिल्ली भेजा है तो जो गरीब जनता व मध्यम परिवार के लोगो का पैसा आदर्श सोसायटी में फंसा हुआ, वो जनता को वापस दिलाओ। जनता की गाडी कमाई खाने वालो को हमने पांच साल जेल से बाहर नही आने दिया। अब भाजपा सरकार आदर्श सोसायटी के पैसो को लेकर कोई उचित कदम उठाये। भाजपा के लोगा सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम करते है।पूर्व विधायक लोढा ने बैठक में मौजूद लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत से कहां कि राजस्थान में क्रिकेट ऐसोसिएशन को नुकसान हो रहा है। पूरे राज्य के जिला क्रिकेट संघ में भाजपा के लोग पीछे के दरवाजे से घुसने का प्रयास कर रहे है। यह क्रिकेट संघ के हित में नही है, आप कोई उचित कदम उठाकर इस पर ध्यान देंवे।बैठक के विशिष्ठ अतिथि वैभव गहलोत ने कहां कि सिरोही की जनता ने जो भी परिणाम दिया है, उसे हम सहज रूप से स्वीकार करते है। मेरा कार्यकर्ताओंसे आग्रह है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई थी उसे आमजनता के बीच ले जाकर बताए। उन्होंने ग्रामीणों से कहां कि कोई भी भाजपा का कार्यकर्ता आए तो उन्हें कहें कि सिरोही में रेल लाईन व हवाई सेवा की महत्ती आवश्यकता उसे शुरू कब करवायेंगे। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आये दिन लूट, डकैती, चोरी, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध रूक नही रहे है लेकिन इस पर्ची सरकार में कोई सुनने वाला नही है। उन्होने कहां कि हमें एक जुट होकर इस सरकार के खिलाफ हुंकार भरनी है और इस सरकार में जो अफसर शाही हावी है उस पर आने वाले समय में लगाम लगानी है।बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल माली, केशकला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन महेन्द्र गहलोत, पूर्व प्रधान नीतिराज सिंह देवडा, मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह वेलांगरी, कुलदीप रावल, शैतान सिंह रावणा, नगर परिषद सभापतिमहेन्द्र मेवाडा, युवा नेता मनोज पुरोहित, प्रकाश प्रजापति, प्रताप सिंह नून, प्रताप मेघवाल, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश मीणा, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रीतिक मेघवाल, पीसीसी सदस्य हरीश राठौड, किशोर पुरोहित, निम्बाराम गरासिया, ब्लॉक अध्यक्ष सरूपगंज रामसिंह रोहिडा, दशरथ नरूका, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, छगन टांक, खीम सिंह, राजेन्द्र माली, खीम सिंह राठौड, प्रवीण जाटोलिया, मारूफ हुसैन, गोपी मेघवाल, धनराज माली, सुंदर माली, उगम सिंह रोडा, रजनी मेघवाल, रजनी व्यास, जोगाराम मेघवाल, राजू मेघवाल, देशाराम मेघवाल, कनीराम भील, बसंत भारती, दीपक भील, हिमताराम मेघवाल, तिलकाराम मेघवाल, दीपाराम चौधरी, हंसाराम घांची, सवाराम घांची सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply