V24 NEWS CHANNEL , जावाल / सिरोही,राजस्थान ।

(चौथमल सुर्याल ),

वराडा- राजकीय विद्यालय में एक साथ बीस मेघावी विद्यार्थियों को वितरित किये टेबलेट।

सिरोही जिले की गत सात वर्षों से लगातार 5 स्टार रैंकिंग प्राप्त राउमावि वराडा के सत्र 2022 व 2023 में चयनित बीस होनहार विद्यार्थियों को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके अभिभावकों की उपस्थिति में टेबलेट वितरित किये गये,विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा के बताया कि विद्यालय में शिक्षा के उत्तरोत्तर परिणाम के लिए समर्पित संस्थाप्रधान भँवरलाल पुरोहित व स्टाफ के सतत प्रयासों से सत्र 2022 में कक्षा आठवीं से पाँच जिसमें दीपिका,मनीष,मनीषा,दीक्षिता,दीक्षित कक्षा दसवीं से चार जिसमें मनोज,खुशी,डिम्पल व कोमल,कक्षा बारहवीं से एक विद्यार्थी भावेश देवासी का चयन हुआ इसी तरह सत्र 2023 में दसवीं से तीन जिसमें मित्तल,साक्षी व यश व बारहवीं से सात विद्यार्थियों जिसमें हर्षा, दिलीप,दिलीप,अश्विन, शीतल,अरुणा,नीलेश व रेशमा का चयन हुआ इस प्रकार दोनों सत्रों से कुल बीस होनहार विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ मिला इन सभी को उनके अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में वितरित किये गये कार्यक्रम में विद्यालय के गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,रमेश कुमार,लक्ष्मण कुमार,जोगेंद्र कुमार,बीएल मूँगिया,महेंद्र सिंह,उमेश कुमार,दीपक खत्री,उत्तम सिंह,पेकाराम,भरत पुरोहित,मोनिका दवे,पूजा कुमारी सहित डायालाल माली,ललित सुथार,हुआ देवी,ममता देवी,जोशना देवी,संगीता कंवर की उपस्थिति रही।

Share.
Leave A Reply