V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,
सिरोही, राजस्थान ।
सिरोही जिले के पिंडवाड़ा के समीपवर्ती झाड़ोली गांव में गत रात्रि में हुआ बड़ा हादसा, गौ वंश की गई जान । प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 सितंबर ठीक रात्रि डेड बजे एक असन्तुलित तेज ट्रक रफ्तार ट्रक ने गौ वंश को चपेट मे लिया । ट्रक 33 केवी हाई वोल्टज विद्युत खंभे से टकरा गया । घटना में झाड़ोली मैन बस स्टैंड पर 4 गो वंश की जान चली गई व 4 गम्भीर घायल हुईगाँव के युवा एवम ग्रामीण लोग पूरी रात्रि गो सेवा सहयोग मे लगे रहे , साथ ही यातायात और बिजली को सुचारु करने मे भी सहयोग देते रहे । घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय सरपंच विधायक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ग्रामीणों से ली। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए विधायक को बताया की हाई वोल्टाज विद्युत लाइन के कारण गौ वंश काल कलवित हो गए ।
ग्रामीणों ने विधायक से हाई वोल्टेज विद्युत लाइन गांव में से हटाने की मांग की । ग्रामीणों ने बताया कि अगर यह विद्युत लाइन अगर नही हटाई गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा और ग्रामवासी मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे ग्रामीणों ने मौके पर तहसील दार को बुलाकर ज्ञापन दिया जिसमें सिवेरा रोड पर लारियों को हटाया जावे रोड सीमा में हुए अतिक्रमण को चिन्हित किये जाकर पंचायत व सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा हटाये जावे सिवेरा रोड पर 4 ब्रेकर लगाए जावे क्यो की इस रोड पर भारी वाहन तेज गति से गुजरते है जो ओवर लोड होते है इस रोड पर 4 स्कूल अस्पताल पंचायत भवन आई टी आई मॉडल स्कूल आई ही है अत्यधिक भीड़ रहती है जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की सम्भावना है ये मांग विधायक व तहसीलदार व पुलिस विभाग से रखी अगर ये मांगे पूरी नही की गई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे ।

