V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा ) ,
सिरोही, राजस्थान ।
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री श्याम सुंदर व्यास ने बताया की श्री प्रकाश पुरी और श्री नरसाराम, खेल प्रभारी के निर्देशन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटडा,वीरवाड़ा में दिनांक 26.09.24 से 28.09.24 तक आयोजित 40 वी ब्लॉक स्तरीय 11 वर्ष छात्र छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय की छात्राओं ने किया उत्कर्ष प्रदर्शन lस्थानीय विद्यालय की छात्रा जुली कुमारी, प्रियांशु देवड़ा, तनीषा कुंवर और भूमिका कुमारी ने 4 * 100 रिले रेस में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया l वही लंबी कूद प्रतियोगिता में जूली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 50 मीटर दौड़ में जूली कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया l

