V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

सिरोही, राज. ,

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली ब्लॉक- पिंडवाडा से प्राप्त जानकारी अनुसार ,

*नलिनी ने नृत्य में तो प्रवेश ने संगीत गायन में पाया प्रथम स्थान*

संयोजक कला उत्सव प्रधानचार्य श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि समग्र शिक्षा सिरोही द्वारा द्वारा स्थानीय विद्यालय में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ |

मुख्य अतिथि एवं पर्यवेक्षक एपीसी समग्र शिक्षा डॉ नरेंद्र सिंह आढ़ा रहे | डॉ आढ़ा व संयोजक प्राचार्य ने निर्णायकगण सह माँ सरस्वती के मन्दिर में दीप प्रज्जवलन, पुष्पार्पण व स्वामीजी के स्मारक पर मल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | इस वर्ष कला उत्सव में कुल 6 कला विधा थी | कुल 13 विद्यालयों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की | निर्णायकों के रूप में भरत माली उप प्रधानाचार्य पीएमश्री रा.उ.मा.वि वीरवाडा, सपना खत्री व्याख्याता रा. उ.मा.वि.जनापुर, कुसुम परमार व.अ रा.उ.मा.वि.बालिका सिरोही, रेखा सोनी अध्यापिका वि.रा.उ.मा.वि. सिरोही रहे | एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियों ने निर्णायकों का मनमोह लिया| संगीत गायन कला श्रेणी में प्रवेश कलावंत वि.रा.उ.मा.वि. सिरोही प्रथम, ध्याना रावल व समूह मॉडल स्कूल सिरोही द्वितीय तो राजन कुमार व समूह पिंडवाडा विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे| संगीत वादन श्रेणी में सर्वेश राजपुरोहित नवीन भवन सिरोही प्रथम, निलेश कुमार डोडुआ विद्यालय द्वितीय तो दीक्षिता कुमारी व समूह मॉडल स्कूल झाडोली तृतीय स्थान पर रहे | कला श्रेणी नृत्य कला में नलिनी सिंह मॉडल स्कूल प्रथम, संजना माली मंडवारिया स्कूल द्वितीय तो चेष्टा व सीता कुमारी महात्मा गाँधी विद्यालय रेवदर तृतीय स्थान पर रहे| पारंपरिक कहानी कहना में निशा चुण्डावत व मुमल कुंवर मॉडल स्कूल पिंडवाडा प्रथम तो नाटक थियेटर प्रतियोगिता में भी मॉडल स्कूल का दबदबा रहा | विजेताओं को नकद पुरष्कार उनके बैंक खातों में हस्तांतरित होगा | जिले भर से पधारे प्रभारियों ने उत्तम आयोजन पर मॉडल स्कूल विद्यालय परिवार की भूरि-भूरि प्रसंशा की | कार्यक्रम का संचालन व. अ खुशवंत कुमार माली ने किया| इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य जितेंद्र रावल, राम सिंह सैनी तथा राकेश कुमार सोलंकी, शिवांश दीक्षित, मनोहर सिंह, सोनाराम मीणा, हीरालाल दहिया, हरीश मीणा, गंगा सिंह, खीम सिंह, तारचंद भार्गव, चेतन कुमार, जिगर राजपुरोहित, भरत सिंह आदि शिक्षक गण, जिले भर से पधारे प्रभारी गण, संभागी छात्र- छात्रा उपस्थित रहे |

Share.
Leave A Reply