V24 NEWS CHANNEL ,

सिरोही, राजस्थान ।

लोकसभा- जालोर माननीय सांसद लुम्बाराम जी ने मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल व अन्य अधिकारियों से मुलाकात व बैठक की।

सिरोही जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोडने और पिंडवाड़ा व स्वरूपगंज स्टेशनों पर और अधिक ट्रेनों के ठहराव संबंधित मांग की । मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल ने माननीय सांसद को सभी मांगों पर यथासंभव क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बीसीएस चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री संदीप जैन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री जितेंद्र मीणा व मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती मोनिका यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply