V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

कार्यालय अतिरिक्त परियोजना समनव्यक समग्र शिक्षा,

सिरोही | राजस्थान ,

*मॉडल स्कूल झाडोली में जिला स्तरीय कला उत्सव 27 को*

एपीसी डॉ नरेंद्र सिंह आढ़ा ने बताया कि जिला स्तरीय कला उत्सव राजकीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय, केंद्रीय विद्यालय एवं निजी स्कूल के कक्षा 9-12 के विद्यार्थियो हेतु 27 सितंबर को मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाडा में होगा |

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु संयोजक प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास रहेंगे | इस वर्ष कला उत्सव में कुल 06 कला विधाये रहेगी जिसमें छात्र-छात्राएं संयुक्त रूप से सहभागिता करेंगे | संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्य, थियटर, दृश्य कला, कहानी कहना प्रतियोगिताएं होंगी| जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे तथा सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा | प्रतियोगिताओ हेतु सभी पीईईओ, यूसीईईओ को एक दिवस पूर्व 26.09.24 को 12 बजे दोपहर तक संभागियो की सूचना आवश्यक रूप से समग्र शिक्षा कार्यालय को भेजनी होंगी तथा प्रतियोगिता वाले दिन संभागियो को प्रभारियों सह प्रतियोगिता स्थल स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली में प्रातः 9 बजे से पूर्व आवश्यक रूप से पंजीयन हेतु उपस्थिति देनी होंगी |

Share.
Leave A Reply