V24 NEWS CHANNEL ,
( सिरोही, राजस्थान ) ,
करीबन 4000 से 5000 पेड़ पौधे संगठन द्वारा लगाए गए थे,किसी असामाजिक तत्वों द्वारा पेड़ पौधों को उखाडा गया ,जिसकी FIR बरलूट थाना अधिकारी को दी गई जिसमें थाना अधिकारी द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई ।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष कानाराम परिहार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम मंडवारिया में ग्राम पंचायत द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के नाम से पेड़ पौधे लगाने हेतु NOC दी गई ।जिसमें संगठन द्वारा मल्लेश्वरम गार्डन मंडवारिया में करीबन 4000 से 5000 पेड़ पौधे संगठन द्वारा लगाए गए कुछ दिनों के बाद किसी असामाजिक तत्वों द्वारा पेड़ पौधों को उखाडा गया एवं संगठन का लगा हुआ बोर्ड तोड़ा गया। जिसकी FIR बरलूट थाना अधिकारी को दी गई जिसमें थाना अधिकारी द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन दिया गया और बैठक में उग्र आंदोलन करने का प्रस्ताव लिया गया अगर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती हैं ।तो आंदोलन करने का प्रस्ताव लिया गया जिसमें जिला उपाध्यक्ष जगदीश जी परबत, उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार मेघवाल ,सलाहकार मंत्री हंसाराम रोहिणी, संगठन मंत्री दिनेश कुमार मेघवाल, सलाहकार मंत्री नारायण भाटी, मीडिया प्रभारी नारायण प्रजापत, रेवदर तहसील अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापत, पिंडवाड़ा तहसील अध्यक्ष प्रकाश जी ,रेवदर महिला अध्यक्ष गुली देवी, शिवगंज तहसील अध्यक्ष अनिल जी, प्रजापत सुमेरपुर तहसील अध्यक्ष बाबूलाल, संगठन मंत्री नगाराम, प्रचार मंत्री नारायण लाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

