V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा / भूपेंद्र परमार) ,
सिरोही, राजस्थान ।
ब्लॉक कांग्रेस पिण्डवाड़ा के नेतृत्व मे भाजपा नेताओ के विरुद्ध उपखण्ड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया एवं राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन।
पिण्डवाड़ा – 21 सितंबर शनिवार ;
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के आदेशानुसार एवं सिरोही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद जोशी के निर्देशानुसार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गॉंधी जी के खिलाफ भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा निरंतर की जा रही अभद्र टिप्पणी को लेकर पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 21 सितम्बर शनिवार को प्रात: 10 बजे, उपखंड कार्यालय पिंडवाड़ा के बाहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व मे धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया एवं भाजपा हाय हाय, मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाये साथ हि राहुल गांधी जिंदाबाद,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, के नारो के साथ भाजपा पार्टी व उनके सहयोगी दलों के नेताओ का पुरजोर विरोध किया गया।एवं महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर जिन भाजपा व उनके सहयोगी नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी व आपत्तिजनक टिप्पणियां की है उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अचलसिंह बालियां, पिण्डवाड़ा मंडल अध्यक्ष सुरेश रावल,अजारी मंडल अध्यक्ष पुखराज रावल, नितोड़ा मंडल अध्यक्ष मोटाराम जी मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अनिता कुंवर चौहान,पिंकी बेन मेघवाल,पार्षद परबत सिंह काबा,संजय गर्ग, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह दहिया, ब्लॉक संगठन महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रावल, पूर्व उपप्रधान महेंद्र रावल,पूर्व पार्षद नरेंद्र सिंह डाबी ,महेंद्र मारू, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर, पूर्व पार्षद रमेश गुर्जर, यूथ कांग्रेस के निकेश रावल,मयूर सिंह देवड़ा,अशोक गरासिया,जयेश रावल ,पार्षद प्रकाश मीणा, अरविंद कुमार गवारीया,छगन बी टांक,वरिष्ठ नेता लल्लू भाई रावल, दर्जिंग जी पुरोहित, हरिसिंह मीणा ,प्रशान्त डांगी , अमृतलाल भंवरिया,गिरधर रावल जनापुर,रामाराम चौधरी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोहर मेवाड़ा,जयकिशन खंडेलवाल, नादिया से महेंद्र सिंह राठौर ,जाकिर कुरैशी, चिमन राम मीणा,उमर फारूक, सिंगा राम गरासिया,राजेंद्र सिंह देवड़ा,दिनेश मालवीय,भंवर लाल रावल एसाऊ, झाड़ोली से रमेश माली, एवं कई कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

