V24 NEWS CHANNEL ;
( सिरोही, राजस्थान ) ,
रिपोर्ट : सुरेश पुरोहित , पाड़ीव ।
सिरोही जिले में कृष्णावती नदी का विनाश: बजरी ठेकेदारों पर रोक लगाओ !
पाड़ीव मे बजरी माफियाओ ने श्मशान भूमि को भी नहीं बख्शा ।
सिरोही जिले की कृष्णावती नदी जो डोडुआ,पाडीव,मंडवाड़ा, जावाल,जामोतरा, भूतगांव व मनोरा तक लगती है जहाँ पर अवैध बजरी खनन माफियाओ ने कृष्णावती नदी के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है। समाजसेवी सुरेश पुरोहित ने बताया कि रॉयल्टी वाले बजरी ठेकेदार बड़े-बड़े ट्रोलरों द्वारा बजरी की निकासी कर रहे हैं, जिससे नदी की तलहटी खाली हो रही है और मिट्टी निकल रही है।इस अवैध खनन से नदी का पानी नीचे पाताल में चला जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और पीने का पानी नहीं मिलेगा।
समाचार पत्रों के खबर माध्यम से जिला प्रशासन व राज्य सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और बजरी ठेकेदारों पर रोक लगानी चाहिए। नदी के अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।

पुरोहित ने कहा कि बजरी माफियाओ को रोकने के लिए गांव कि जनता को जागरूक होने की जरूरत है और सरकार को नदी के ठेकेदारों पर लगाम लगानी चाहिए। गांव पाडीव मे बजरी माफियाओ के टेक्टर व ट्रोलरों से लोगो कि नींद हराम हो गई है वह दिन रात बजरी की चोरी कर रहे है,अगर सरकार ने समय पर कार्रवाई नहीं की, तो प्रकृति का नाश हो जाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ा संकट उत्पन्न हो जाएगा।
