V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू/सिरोही, राजस्थान);

(किशनलाल) ,

महेंद्र सिंह गहलोत बने निर्वाचित सिरोही जिला वेटरन टेबल टेनिस कमेटी के सचिव .

माउंट आबू शहर के स्थानीय होटल टॉपर्स कॉर्नर में जिला टेबल टेनिस संघ सिरोही के तत्वाधान में जिला वेटरन टेबल टेनिस कमेटी के सचिव पद के चुनाव सम्पन्न हुए।

जिसमें महेंद्र सिंह गहलोत को जिला वेटरन टेबल टेनिस कमेटी के निर्विरोध सचिव निर्वाचित किया गया।

संघ अध्यक्ष इंद्रेश बडोला, महेंद्रसिंह उमट सचिव एवँ नरेन्द्र सिंह भाटी की ओर से पद एवँ गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।सर्वसाधारण बैठक शुरू होने के पूर्व सचिव जिला टेबल टेनिस संघ दलजीत सिंह सिंदल एवं नाइजल कार पूर्व मशहूर तेज गेंदबाज के लिए दो मिनट का मन रखकर श्रद्धांजलि दी।संघ में नवसदस्यों में प्रद्युम्नसिंह भाटी, खेताराम कुमावत, दिग्पाल कोठारी को नरेंद्र सिंह देवड़ा, नटवर सिंह घड़िया व थानसिंह देवड़ा ने माल्यापर्ण कर उनका बहुमान किया एवं शपथ दिलाई।जिला के सचिव महेंद्र उमट ने बताया सिरोही जिले कि खिलाड़ियों द्वारा टेबल टेनिस की विभिन्न प्रतियोगिता एवँ विभिन्न वर्गों में अपना दमखम दिखाते हुए पदकों का शतक पूरा कर नया अध्याय लिखा जा चुका है, एवं वर्तमान में पदकों की संख्या 110 हो गई है।उमट टेबल टेनिस अकादमी के राजस्थान राज्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर एवं विजेता ,उपविजेता बनने पर हर्ष सैनी, गौरव वैष्णव,आराध्या सैनी एवँ उनके पिता दिनेश सैनी को संघ के भीखसिंह देवड़ा, पंकजसिंह गहलोत, निरंजन शर्मा ने माल्यार्पण कर, मोमेंटो, प्रमाण पत्र और कैश प्राइज प्रदान किए। वर्तमान राजस्थान वेटरन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह उमट ,सचिव अपनी आयुवर्ग के राजस्थान विजेता होने एवँ अभी तक 12 पदक जीतने पर नारायण सिंह भाटी, सरूपसिंह भाटी, सुरेंद्र देवड़ा ने माल्यार्पण किया। संघ अध्यक्ष इंद्रेश बडोला, दिगपाल कोठारी, खेताराम कुमावत की ओर से संघ को अपनी स्वेच्छा से सहयोग राशि प्रदान की। जिसपर सभी संघ सदस्यों ने तालियों से खुशी का इज़हार किया। बैठक में सात सदस्यों की वित्तीय कमेटी, अनुशासात्मक कमेटी व चयन कमेटी का गठन किया। बैठक में संघ संयुक्त सचिव धर्मेंद्र सिंह एवँ अखलेश गहलोत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता को कैश प्राइज देकर सम्मानित करने का सुझाव रखा गया। महेंद्र सिंह गहलोत सचिव ने कहा वेटरन जिला स्तरीय टूर्नामेंट जल्द कराने, वेटर्न टेनिस कमेटी का गठन व विस्तार कर बैठक करना, डोनेशन इकट्ठा करना एवँ वेटरन खिलाड़ियों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजने उनकी पहली प्राथमिकता रहेंगी। पंकज गहलोत अध्यक्ष जिला वेटरन टेबल टेनिस कमेटी की ओर से संघ के समस्त पदाधिकारी एवँ सदस्यों के लिए 30 ट्रैक-सूट प्रदान करने की घोषणा की। सिरोही जिले में यथाशीघ्र राजस्थान राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता, मास्टर वेटरन टेबल टेनिस प्रतियोगिता को करवाने का निर्णय लिया। इस मौके पर नवनियुक्त सदस्य प्रद्युम्न भाटी, खेताराम कुमावत, दिग्पाल कोठारी ने संघ में अपना जो भी सहयोग होगा उक्त प्रतियोगिता के लिए प्रदान करने का तन मन धन से सहयोग देने के लिए कहा। संघ के सतपाल रारिया, प्रदीप सक्सेना, शिवा की ओर से विचार रखें। बैठक की अंत में संघ अध्यक्ष इंद्रेश बडोला, सचिव महेंद्रसिंह उमट, नरेंद्र सिंह भाटी कोषाध्यक्ष, पंकज गहलोत अध्यक्ष, महेंद्र गहलोत सचिव की ओर से सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Share.
Leave A Reply